सुसनेर: आजीविका मिशन के भवन में महिला बाल विकास विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रत्ना शर्मा ने सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान भारत सरकार से संबद्ध पोषण ट्रेकर एप पर प्रविष्टि करने तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।