लखीसराय: लखीसराय में डीजे प्रतिबंध तोड़ने पर पुलिस ने 30 डीजे जप्त किए
लखीसराय में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 30 डीजे साउंड सिस्टम जब्त किए। पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेश पर जिलेभर में संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।