सेवढ़ा: सेवढ़ा थाना पुलिस ने हथियार और शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी, तीन आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
Seondha, Datia | May 15, 2026 सेवढ़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और शराब से भरी स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को घेरा और तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी में दो देसी कट्टे, एक अधिया, चार जिंदा कारतूस और सात पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जब्त वाहन और सामान की कीमत दस लाख पैंतालीस हजार रुपए बताई गई है