करनाल: मतगणना के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी शुरू: जिला निर्वाचन अधिकारी
Karnal, Karnal | Oct 7, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि 8 अक्तूबर, 2024 को मतगणना का कार्य शुरू होगा। जिला प्रशासन ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की काउंटिंग से शुरू होगी। इसके पश्चात 8.30 बजे ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी।डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को मतगणना के संबंध में सभी पांचों विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर की मीटिंग ली।