करनाल: मधुबन पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पोस्टमार्टम किया गया
Karnal, Karnal | Oct 7, 2024 मधुबन पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल आशीष की हार्ट अटैक होने से दर्दनाक मौत होने का मामला करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया रविवार 7:00 बजे के करीब हार्ट अटैक आने से इसकी मौत हुई है । फिलहाल परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है।