करनाल: असंध में धान की खरीद ना होने से किसानों ने NH 709A पर लगाया अनिश्चितकालीन धरना
Karnal, Karnal | Oct 7, 2024 असंध की नई अनाज मंडी में धान की खरीद नही होने से गुस्साए किसानो ने आज करनाल रोड बाईपास पर अनाज मंडी के आगे नेशनल हाइवे 709A को जाम कर दिया। और किसानो ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी धान की खरीद नहीं होगी वह धरने से नहीं उठेंगे। धरने पर किसानों ने मंडी प्रशासन को सरकार के खिलाफ नरबाजी का रोष व्यक्त किया।