गुना नगर: गुना में पीएससी की परीक्षा 3 लेयर सुरक्षा के साथ संपन्न, 2170 परीक्षार्थी हुए शामिल
गुना शहर में पांच केंद्रों पर 26 अप्रैल को एमपीपीएससी 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 3 लेयर सुरक्षा में संपन्न हुई। परीक्षा में 2170 परीक्षार्थी शामिल हुए। थ्री लेयर सुरक्षा के कारण केंद्रों पर जांच में परीक्षार्थियो की कतारे लग गई। धीमी गति से जांच के कारण परीक्षार्थियो ने परेशान होने के आरोप लगाए। ऑब्जर्वर रिटायर्ड आईएएस शेखर वर्मा की निगरानी में परीक्षा हुई।