लोहरदगा: विजयदशमी के दिन नाबालिग ने किया कीटनाशक का सेवन, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बचाई जान
झारखंड के लोहरदगा जिले में विजयदशमी के दिन एक नाबालिग के कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया। सेन्हा थाना क्षेत्र के 18 वर्ष से कम उम्र के एक किशोर ने कथित तौर पर मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर दोस्त उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।