खरीक: दो बाइक की टक्कर में दो घायल
परबत्ता थाना क्षेत्र के गैरैया चौक के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में खरीक निवासी जंगल यादव और गैरैया निवासी बिल्टू यादव (45) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बिल्टू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।