घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी नगर परिषद को मिली नई अधिकारी, ज्योति सुनहरे बनीं प्रभारी सीएमओ, विकास कार्य शुरू
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में गुरुवार सुबह 11 बजे ज्योति सुनहरे द्वारा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का पदभार ग्रहण किए जाने के बाद नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।