भगवानपुर: भगवानपुर गांव से लापता बच्ची दहिया गांव से सकुशल बरामद
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव से रविवार की शाम करीब चार बजे एक बालिका अचानक लापता हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। करीब दो घंटे बाद बच्ची भटकते हुए दहिया गांव में मिली, जहां ग्रामीणों ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।