टीकमगढ़ शहर के स्टेट बैंक चौराहे पर गुरुवार शाम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला। इस घटना में कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर एक युवक के साथ मारपीट करदी। 20 सड़क पर हो रही इस लड़ाई को देखकर चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारीदी।