उचकागांव: गोपालगंज में कोयले से लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत; शव गांव पहुंचते ही जुटी भीड़
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयले से लदा ट्रक पलटने से जान गंवाने वाले चालक वीरेंद्र साह का शव देर रात गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहेबाचक गांव स्थित उनके घर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव के लोग उनके घर पर जुटने लगे. हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ