मोहनिया: कुदरा पुलिस ने सकरी मोड़ से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए ज़ब्त, चालक हुआ फरार
Mohania, Kaimur | Oct 10, 2024 कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ के पास से दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। दोनों का चालक पुलिस को देखते हुए भागने में सफल हुए हैं। वहीं पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।