मोहनिया: कैमूर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार लगातार मदद कर रही है: मंत्री जमा खान
Mohania, Kaimur | Oct 10, 2024 कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा जिस तरह से बाढ़ की त्रासदी में काफी लोग बेघर हो गए । उनके रोजी रोजगार चौपट हो गया उसको देखते हुए हमारी सरकार लगातार उन लोगों को मदद कर रही है। उनके खाते में डायरेक्ट राशि भेजी जा रही है। साथ ही उनके खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।