मोहनिया: कुदरा पुलिस ने लालापुर राइस मिल से फर्जी नंबर प्लेट वाले चावल लोड ट्रक को किया ज़ब्त, दो गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Oct 10, 2024 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के पंचमुखी राइस मिल में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चावल लोड करने आए ट्रक को मिल मालिक की सूचना पर पहुंची कुदरा पुलिस ने जप्त कर लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरसी बुक और आधार कार्ड फर्जी पाया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।