शिवपुरी नगर: शादी की खुशियां गम में बदली: ठकुरपुरा में बारात घर से दूल्हे के मूक-बधिर वृद्ध पिता लापता
ग्वालियर जिले के ग्राम पाटई निवासी दीपक शाक्य ने शिवपुरी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई हरिशंकर शाक्य की बारात रविवार को शिवपुरी के ठकुरपुरा स्थित एक निजी स्कूल में आई थी। शादी के कार्यक्रमों के बीच सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे तक उनके पिता लालसिंह शाक्य को स्कूल परिसर में देखा गया था, लेकिन उसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला।