चित्रकूट कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के चमड़ा मंडी मोहल्ले में एक सप्ताह से पाइप लाइन टूटी रोड में जल भराव स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर उदासीनता का लगाया आरोप मामला चित्रकूट जनपद के करवे नगर पालिका क्षेत्र के चमड़ा मंडी मोहल्ले का है जहां एक सप्ताह से पाइपलाइन टूट जाने से सड़क पर जल भराव की समस्या बनी हुई है मोहल्लेवासी अभिषेक मिश्रा ने नगर पालिका पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आज मंगलवार की सुबह 10:30 बजे मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले में एक सप्ताह से पाइपलाइन टूटी है जिससे नाली न साफ होने और रोड बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में जल भराव हो गया है जल भराव होने से गड्ढा लोगों को दिखता नहीं है अभिषेक ने बताया कि अगर रात बिजली चली जाए तो गड्ढे में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है अभिषेक ने बताया कि उसके और मोहल्ले वासियों द्वारा कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया पर आज तक विभाग द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है आप भी सुने क्या कहना मोहल्ले वाशी अभिषेक मिश्रा का