लटेरी: लटेरी में वन विभाग की टीम ने चमरा कुंडल और रायपुर के जंगल से बड़ी मात्रा में की अबैध सागौन जब्त।
Lateri, Vidisha | Feb 15, 2024 गुरुवार को लटेरी में वन विभाग की टीम ने ग्राम रायपुरा और चमरा कुंडल के जंगल से 150 नग अबैध सागौन के जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने एक मोटरसाइकिल भी मौके से बरामद की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश केन ने बताया है कि इस कार्रवाई के दौरान जब्त की गई अबैध सागौन की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है।