हाथरस: जलभराव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी हाथरस ने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों तालाब चौराहा, आगरा रोड आदि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और फैली गंदगी का जायजा लिया गया।जहां भी खामियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।