सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों की टीम ने शाहगंज मंडी समिति स्थित क्रय-विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम ने खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।