दरभा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सर्व आदिवासी समाज ने की मांग, बस्तर का विकास बस्तरवासियों की सहमति से ही किया जाए
Darbha, Bastar | May 19, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जगदलपुर दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग ने बस्तर के विकास मॉडल को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। समाज ने मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रेस नोट जारी कर साफ कहा कि बस्तर में विकास की कोई भी प्रक्रिया स्थानीय आदिवासियों की सहमति, ग्रामसभा की अनुमति और संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप ही होनी चाहिए।