सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में गिरा निर्माणाधीन भवन का स्लैब, 2 मजदूर घायल, 1 की हालत गंभीर
सुल्तानपुर के चुनहा स्थित प्राइवेट स्कूल परिसर में निर्माणाधीन छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर। घायल मजदूरों को अस्पताल भर्ती कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। प्रशासन ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।