🇮🇳 भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आगाज़ 🇮🇳
देहरादून स्थित Indian Military Academy में आज पासिंग आउट परेड (POP) का भव्य शुभारंभ हो गया है। चैटवुड भवन परिसर में कंपनी सार्जेंट मेजरों के पहुंचने के साथ ही इस गौरवशाली समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर Droupadi Murmu परेड की समीक्षा अधिकारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में सलामी लेंगी।
इस बार कुल 515 अधिकारी कैडेट सैन्य जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिनमें 481 भारतीय कैडेट तथा 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल हैं।
⭐ इस परेड की सबसे खास बात यह है कि पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पुरुष कैडेट्स के साथ कदमताल करते हुए पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनी हैं। यह भारतीय सैन्य इतिहास में महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है।
देश सेवा के लिए समर्पित सभी जेंटलमैन एवं महिला कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद! 🇮🇳💐
#IMADehradun #PassingOutParade #IndianArmy #DroupadiMurmu #WomenCadets #ProudMoment #JaiHind #Dehradun #IndianMilitaryAcademy