सोमवार को करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोनिया मीना ने प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव के नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने माखननगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।