माकड़ोन: सुमराखेड़ा गांव के छात्रावास से गेट बंद होने के बावजूद तीन छात्राएं गायब
Makdon, Ujjain | Jul 23, 2026 गुरुवार रात 8 बजे सुमराखेड़ा जूनियर कन्या छात्रावास से गेट बंद होने के बावजूद तीन छात्राएं करीब दो घंटे तक लापता रहीं। छात्राएं जंगल के रास्ते रेलवे पटरी तक पहुंच गईं, जहां एक भट्टा संचालक ने उन्हें सुरक्षित छात्रावास पहुंचाया। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल—जब गेट बंद था, तो छात्राएं बाहर कैसे निकलीं? और उस