गोरखपुर: शिवावतार की पूजा से राम के राजतिलक तक, गोरक्षनगरी में जीवंत हुई विजयादशमी की ऐतिहासिक परंपरा, सीएम भी हुए शामिल
नाथ संप्रदाय की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के कई अनुष्ठान और परंपराएं अद्भुत हैं।इन्हीं में से एक प्रमुख परंपरा है विजयादशमी की शोभायात्रा।इस पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन कर और उनका आशीर्वाद लेकर सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार हुए।