कासगंज: परमा एकादशी पर तीर्थ नगरी सोरों में श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति का भव्य संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने की पंचकोशीय परिक्रमा
परमा एकादशी के पावन अवसर पर भगवान वराह के परम पावन धाम शूकरक्षेत्र सोरों जी में श्रद्धा,आस्था एवं भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली परमा एकादशी पर प्रातःकाल से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी स्थित पवित्र गंगा में स्नान कर भगवान वराह का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा पंचकोशीय परिक्रमा लगाई।