खुरई: दशहरा और त्योहारों में कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम व एसडीओपी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
Khurai, Sagar | Sep 30, 2025 मंगलवार रात लगभग 10 बजे तक खुरई एसडीएम और एसडीओपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला, दरअसल दशहरा और आने वाले अन्य त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों में पुलिस का डर पैदा कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया.