खुरई: सीवर लाइन कंपनी की लापरवाही: नलजल योजना के पाइप में लगाया सीवर चेम्बर, 3 वार्डों में जल सप्लाई बाधित
Khurai, Sagar | Sep 29, 2025 खुरई में सीवर लाइन का काम कर रही स्टेण्डर्ड इंफ़्रा कम्पनी ने लापरवाही की हद पार कर दी,नलजल योजना के पाइप में लगा दिया सीवर का चेम्बर, दरअसल सोमवार सुबह शर्मा वार्ड की गलियों में अचानक पानी नदियों की तरह बहने लगा देखने पर पता चला की सीवर लाइन के चेम्बर से पानी निकल रहा है लेकिन जब जल सप्लाई नहीं हुई तब पता चला कि जल सप्लाइ लाइन काट दी गई शाम 4 बजे सुधारी गई