खुरई: सागर रोड पर बनहट के पास अज्ञात ट्रक के कट मारने से पलटा लोडिंग वाहन, दो युवक घायल, परचून सामग्री बिखरी
Khurai, Sagar | Sep 30, 2025 सोमवार मंगलवार की दरमियानी देर रात्रि सागर रोड पर बनहट गांव के पास अज्ञात ट्रक के कट मारने से अनियंत्रित होकर एक माल वाहक पलट गया जिससे उसका चालक और उसका सहयोगी घायल हो गए, साथ ही लोडिंग वाहन में भरे तेल के कुप्पे सहित परचून का सामान बिखर गया, सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घटना स्थल पहुंची और जाँच प्रारम्भ कर दी.