उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक, युवाओं को मिली जिम्मेदारी
उदाकिशुनगंज मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राणा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से दर्जनों की संख्या में नए युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया, उन्हें अंग वस्त्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।