श्री गंगानगर: सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी के गुर्गे को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 6, 2026
सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी के गुर्गे को गिरफ्तार किया है।सदर थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लाख 68256 नशीली गोली और कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था अश्वनी शर्मा से वह नशे की गोलियां लाता था।