बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां में युवक को गोली मारने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां में दबंग द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई थी। इसमें हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है ।वहीं पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि पैसों को लेनदेन में उसने युवक को गोली मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था ।