बरेली: कलेक्ट्रेट पर डॉ. बाबा अम्बेडकर साहब जनकल्याण समाज सेवा समिति ने खराब सड़कों और टूटी नालियों को लेकर दिया ज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर डॉ. बाबा अम्बेडकर साहब जनकल्याण समाज सेवा समिति ने शु्क्रवार को टूटी सड़क को लेकर ज्ञापन दिया है। मामले को लेकर वार्ड नंबर 38 के क्षेत्रवासियों ने बताया कि किला क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 और 31 की सड़क टूटी हुई है और नालियां नहीं बनी हुई हैं। साथ ही बिजली के तार भी टूटे हुए हैं। इससे रास्ते में दुर्घटना होती रहती हैं।