हज़ारीबाग: बाबूपारा में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान वकील राम (80) और उनकी पत्नी झुनिया देवी (60) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।