मानपुर: नगर के बस स्टैंड में अतिक्रमण और अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों से जाम, विवाद की स्थिति निर्मित
Manpur, Umaria | Apr 21, 2026 नगर के बस स्टैंड मे स्थानीय व्यापारियो,फुटपाथी और चलित ठेलो के अतिक्रमण और अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियो के कारण आएदिन जाम लग रहा है जिससे विवाद की स्थितियां भी निर्मित हो रही है।ताजा मामला तब सामने आया जब जाम के दौरान निकल रहे भूंसा लोड ट्रक के पिछले हिस्से मे एक दुकान का टीन शेड चपेट मे आ गया जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला।