झारडा: जनभागीदारी से संवरा जल स्त्रोत, लसुड़िया मांसूर ने जल संरक्षण की मिसाल पेश की
Jharda, Ujjain | Apr 22, 2026 मध्य प्रदेश में चल रहे 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत लसुड़िया मांसूर से एक उत्साहजनक तस्वीर सामने आई है। यहाँ ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान और जनसहयोग से एक चेक डेम का कायाकल्प कर दिया है।ग्राम पंचायत लसुड़िया मांसूर में साल 2025 में मनरेगा योजना के माध्यम से करीब 7 लाख 76 हजार रुपये की लागत से एक चेक डेम का निर्माण किया गया था।