नीमडीह: नीमडीह में जावा उठाव के साथ करम पर्व शुरू, मंगलवार को होगी करम पूजा
करम पूजा को लेकर रविवार को चांडिल अनुमंडल के चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जावा उठाव किया गया. इसी दौरान नीमडीह प्रखंड के पितकी गांव रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कुंवारी लड़कियों व महिलाओं ने नदी से टोकरी में बालू व धान के पौधे लाकर घर के आंगन में स्थापित किए. इस दौरान करम गीत गाते हुए महिलाओं ने नृत्य किया. मंगलवार को करम डाली