कुटुंबा: कुटुंबा में स्कूली वैन हादसे के मामले में चालक पर एफआईआर, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन के नहर में गिरने के मामले में पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफआईआर थाना के एएसआई मो. शमीम आलम के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है। मामले में सैदपुर नौघड़ा निवासी चालक मो. कलाम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।