दतिया नगर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रतन मेगा मॉल में नारी शक्ति का सम्मान, महिला कर्मचारियों को मिले सम्मान-पत्र और उपहार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित रतन मेगा मॉल में रविवार शाम लगभग 5 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उनकी पत्नी मेघा अग्रवाल भी मौजूद रहीं और उन्होंने महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने में सहभाग