गोरखपुर: चला महा सफाई अभियान, 370 से ज्यादा लोगों ने किया श्रमदान,“बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” थीम के साथ नगर आयुक़्त मैदान मे
गोरखपुर शहर को स्वच्छता के शिखर तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आज गोलघर स्थित प्रसिद्ध चटोरी गली में वृहद सफाई महा-अभियान चलाया गया। “स्वच्छता की नई पहल — बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” थीम के तहत आयोजित इस अभियान में प्रशासन और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।इस दौरान नगर आयुक्त और पार्षदों ने स्वयं झाड़ू और फावड़ा उठाकर श्रमदान किया।