हज़ारीबाग: बिजली संकट पर विधायक भड़के, जीएम ऑफिस पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी
हजारीबाग में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में 12 से 15 घंटे तक बिजली नहीं मिल रही, जिससे लोग परेशान हैं। लगातार लोड शेडिंग और फ्यूज बदलने के नाम पर कटौती हो रही है। इसको लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद और रोशन लाल चौधरी बिजली विभाग पहुंचे। व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।