भिवानी: भिवानी में कपड़े बेचने के लिए आया प्रवासी लड़का हुआ लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शमशेर पुत्र शमसुद्दीन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा कपड़े बेचने का कार्य करता है। जो भिवानी की एक धर्मशाला में रुका हुआ था। जो अपना सारा सामान धर्मशाला में छोड़कर बिना बताए कहीं लापता हो गया है। जिसको हमने अपने सत्र पर आसपास काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।