भिवानी: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए पांचवें दिन दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। नामांकन आगामी 6 मई तक दाखिल किया जा सकता है। रविवार को अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में कर सकते हैं।