बिंदकी: जनता गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जनता गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से गुड़िया देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी रामगोपाल विश्वकर्मा तथा दूसरे पक्ष से मनीषी देवी उम्र 22 वर्ष पुत्री ओमप्रकाश प्रजापति घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात 1 बजे दोनों का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी।