टनकुप्पा: प्रखंड अंर्तगत ढ़ीबर पंचायत की मंझियामा गांव की पंच की आकस्मिक मौत से घर में पसरा मातम,BDO,CO को दी गई सूचना
Tan Kuppa, Gaya | Jan 29, 2024 टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत ढ़ीबर पंचायत की महिला पंच की अचानक मौत हो गई।मौत का कारण ठंड लगना बताया गया है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक महिला पंच रविवार को बिल्कुल ठीक थी।रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बाद में मौत हो गई। मौत के बाद घर में मातम छा गया। घटना की सूचना टनकुप्पा बीडीओ व सीओ को दिया गया है।