भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिलेभर में धरपकड़ अभियान में शांति भंग के 27 और अन्य मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस टीम हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी निगाह रखती है ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके एवं जिले में शांति व्यवस्था माकूल रहे उसी के तहत भीलवाड़ा जिले की पुलिस ने शांति भंग में 27 और विभिन्न प्रकरणों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।