नदबई: नदबई में पंजाबी समाज और क्षेत्रवासियों ने काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नदबई में सोमवार को पंजाबी समाज और क्षेत्रवासियों ने 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के विरोध में काली पट्टी बांधकर मुख्य बाजार में मौन रैली निकाली। बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से रैली में शामिल हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।