चानन: लाखोचक गांव से किऊल थाना की पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार
ASI अमलेश रजक के नेतृत्व में किऊल थाना की पुलिस ने रविवार अपराह्न 1 बजे लाखोचक गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय छोटन यादव के पुत्र कुर्की वारंटी मंटू यादव को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कुर्की वारंटी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके खिलाफ एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया है.